Garhwa News: चार साल बाद फिर एनसीसी की स्थापना के लिए शुरू हुई पहल
गढ़वा, अक्टूबर 27 -- Garhwa News: भवनाथपुर, प्रतिनिधि। राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय, भवनाथपुर में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की स्थापना के लिए विद्यालय प्रशासन ने फिर पहल शुरू की। प्राचार्य दिलीप कुमार उपाध्याय और व्याख्याता सुशील कुमार ने 44 झारखंड बटालियन, डालटनगंज के कमांडिंग ऑफिसर से मिलकर अनुरोध पत्र सौंपा। प्राचार्य ने बताया कि विद्यालय में एनसीसी की स्थापना के लिए आवश्यक अहर्ताएं पूरी हैं। विद्यालय में एक हजार से अधिक विद्यार्थी नामांकित हैं और खेल मैदान भी उपलब्ध है। एनसीसी की स्थापना से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सेवा की भावना विकसित होगी। इससे उनके सर्वांगीण विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021-22 में भी विद्यालय में एनसीसी शुरू करने के लिए पत्राचार किया गया था। उसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.