गढ़वा, अगस्त 13 -- Garhwa News: केतार, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पाचाडूमर गांव में सोमवार को सोन नदी में स्नान करने के दौरान गहरे पानी में डूबी दो किशोरियों में जूली का शव श्री नगर गांव स्थित सोन नदी से बरामद होने के बाद बुधवार को उसके शव का अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।

खुशबू की तलाश वहीं उसके साथ डूबी खुशबू को स्थानीय गोताखोरों और परिजन के द्वारा सोन नदी में लगातार तलाश किये जाने के बाद भी नहीं खोजा जा सका। चार दिन बीतने के बाद भी नहीं मिलने से परिजन सहित गांव के लोग मर्माहत हैं।

प्रशासनिक कार्यवाही इधर खुशबू को खोजने के लिए प्रशासन सक्रिय हो गया है। बीडीओ प्रशांत कुमार ने डीसी से एनडीआर एफ की टीम भेजने और उसकी तलाश करने के लिए अनुशंसा किया है। गुरुवार को श्री नगर गांव में श्रीवंशीधर नगर एसडीओ प्रभाकर मिर्धा, बीडीओ प्रशांत कुमार, अनुमंडल ...