गढ़वा, अगस्त 6 -- Garhwa News: गढ़वा। सदर थाना क्षेत्र के बानुटीकर गांव निवासी जगन्नाथ सिंह की पत्नी 52 वर्षीया पानपति देवी को गुरुवार दोपहर में सांप ने डंस लिया। घटना के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार पानपति गुरुवार को अपने घर में चारपाई पर सो रही थी। उसी दौरान सांप ने उसके दाएं पैर में डंस लिया। सर्पदंश के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। उसके बाद परिजन उसे तत्काल सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...