Garhwa News: चलती ट्रेन से गिरकर युवती गंभीर रूप से घायल
गढ़वा, अक्टूबर 8 -- Garhwa News: रमना, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के समीप गुरुवार सुबह चलती ट्रेन से गिरकर 25 वर्षीय युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती की पहचान पश्चिम बंगाल के नसकार पारा रोड, हावड़ा कॉरपोरेशन निवासी गायत्री सोनी, पिता लक्ष्मण लाल सोनी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार घटनास्थल के समीप युवती का ब्रश और पेस्ट मिला है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवती डाउन शक्तिपुंज एक्सप्रेस से यात्रा कर रही थी। इसी दौरान सुबह बाथरूम जाने के क्रम में संतुलन बिगड़ने से वह ट्रेन से नीचे गिर गई होगी।घटना की सूचना मिलते ही रमना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गढ़वा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.