Garhwa News: चंदनी पंचायत में 30 क्विंटल मूंगफली बीज का वितरण, अफरा तफरी
गढ़वा, अगस्त 10 -- Garhwa News: खरौंधी, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को कृषि विभाग की ओर से चंदनी पंचायत के किसानों के बीच मूंगफली बीज का वितरण किया गया। बीज वितरण के दौरान किसानों की काफी भीड़ जुट गई। उसके कारण कुछ देर तक किसानों के बीच अफरातफरी की स्थिति बनी रही। बाद में जनप्रतिनिधियों और विभागीय कर्मियों की मौजूदगी में व्यवस्था को नियंत्रित करते हुए बीज का वितरण कराया गया। मुखिया रामगहन मेहता की उपस्थिति में बीटीएम के द्वारा किसानों के बीच कुल 30 क्विंटल मूंगफली बीज का वितरण किया गया। विभाग की ओर से निर्धारित मात्रा के अनुसार प्रत्येक किसान को 30 किलोग्राम मूंगफली बीज उपलब्ध कराया गया। बीज लेने के लिए बड़ी संख्या में किसान प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंचे थे। किसानों की अधिक संख्या होने के कारण वितरण के दौरान अपनी बारी को लेक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.