Garhwa News: घास काटने के दौरान युवती को सांप ने डंसा
गढ़वा, अगस्त 21 -- Garhwa News: गढ़वा। सदर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी याकूब अंसारी की पुत्री 20 वर्षीया यास्मीन परवीन को शुक्रवार को सांप ने डंस लिया। सर्पदंश के बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, यास्मीन शुक्रवार को अपने खेत में घास काट रही थी। उसी दौरान उसके बाएं हाथ में सांप ने डंस लिया। सर्पदंश के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। यह भी पढ़ें- Garhwa News: धान रोपने के दौरान किशोरी को सांप ने डंसा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.