गढ़वा, जुलाई 7 -- Garhwa News: गढ़वा। श्रीबंशीधर नगर थाना क्षेत्र के मर्चवार गांव निवासी विनोद राम की 34 वर्षीया पत्नी तेतरी देवी को सोमवार को सांप ने डंस लिया। सर्पदंश के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार तेतरी घर से बाहर निकली थी। उसी दौरान वह अनजाने में सांप पर चढ़ गई। उस दौरान सांप ने उसके बाएं पैर में डंस लिया। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है। यह भी पढ़ें- Palamu News: सोते हुए महिला को सांप ने काटा, एमआरएमसीएच में इलाजरत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...