गढ़वा, सितम्बर 8 -- Garhwa News: गढ़वा । श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के कुशडंड गांव निवासी गोपी राम के पुत्र 32 वर्षीय जितेंद्र राम ने मंगलवार को कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। तबीयत बिगड़ने पर स्वजन उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार के अनुसार किसी मामले को लेकर जितेंद्र राम का अपनी पत्नी के साथ विवाद हुआ था। विवाद के बाद गुस्से में आकर उसने कीटनाशक खा लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर स्वजन को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद उसे तत्काल गढ़वा सदर अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...