गढ़वा, अक्टूबर 28 -- Garhwa News: गढ़वा। मेराल थाना क्षेत्र के कोलोदोहर गांव निवासी उदय भुइयां की पत्नी रिंकू देवी ने बुधवार को घरेलू विवाद के बाद कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार, फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। रिंकू ने बताया कि घरेलू कामकाज को लेकर उसकी सास के साथ कहासुनी हुई थी। उसी बात से नाराज होकर उसने कीटनाशक खा लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन उसे तत्काल सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...