Garhwa News: घरेलू विवाद के बाद युवक ने खाया कीटनाशक
गढ़वा, जुलाई 4 -- Garhwa News: गढ़वा। रमना थाना क्षेत्र के रमना गांव निवासी रामचंद्र ठाकुर के 20 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार ठाकुर ने शनिवार को कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के बाद उसकी स्थिति में सुधार हो रहा है। चिकित्सकों ने फिलहाल उसे खतरे से बाहर बताया है। जानकारी के अनुसार किसी घरेलू बात को लेकर चंदन कुमार ठाकुर का अपने बड़े भाई से विवाद हो गया था। विवाद के बाद वह गुस्से में आ गया और कीटनाशक खा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही घरवालों ने उसे तत्काल सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.