Garhwa News: ग्रामीणों की मांग पर यादव टोला की सड़क की हुई मरम्मत, लोगों में खुशी
गढ़वा, अक्टूबर 28 -- Garhwa News: रमकंडा, प्रतिनिधि। प्रखंड की हरहे पंचायत के यादव टोला वार्ड नंबर तीन में बुधवार को ग्रामीणों की मांग पर सड़क की मरम्मत कराई गई। उससे स्थानीय लोगों ने राहत जताई है। ग्रामीणों ने सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर पंचायत के मुखिया श्रवण प्रसाद कमलापुरी से मुलाकात कर मरम्मत की मांग की थी। उनका कहना था कि सड़क खराब होने के कारण आवागमन में परेशानी होती है। खासकर मरीजों को अस्पताल ले जाने और शादी-विवाह के दौरान वाहनों के टोले तक पहुंचने में दिक्कत होती थी। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए बुधवार को सड़क की मरम्मत कराई गई। पंचायत की उपमुखिया राधिका देवी ने बताया कि पंचायत की सड़कों को बेहतर बनाने का काम जारी है, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिल सके। वहीं, मुखिया श्रवण प्रसाद ने भी समस्या के समाधान के लिए आवश्यक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.