Garhwa News: गोदरमाना में धूमधाम से मना भाई दूज
गढ़वा, नवम्बर 10 -- Garhwa News: गोदरमाना, प्रतिनिधि। छत्तीसगढ़ सीमा से सटे रंका प्रखंड के गोदरमाना सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भाई दूज हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर महिलाओं में सुबह से ही खास उत्साह देखा गया। परंपरा के अनुसार महिलाएं अलसुबह चार बजे ही उठ गईं। घर की दरिद्रता दूर करने की मान्यता के साथ सूप और झाड़ू पीटते हुए घर के अंदर से बाहर तक रस्म निभाई। इसके बाद घरों की साफ-सफाई कर स्नान किया और गोधन पूजा की तैयारी में जुट गईं। गली-मोहल्लों की महिलाएं एक स्थान पर एकत्रित हुईं। वहां जमीन को गाय के गोबर से लीपकर नदी, पहाड़, पेड़-पौधे, गाय और यमराज की आकृतियां बनाई गईं। यह भी पढ़ें- Siwan News कहीं सोमवार तो कहीं मंगलवार को मनाई जा रही गोवर्धन पूजा, गांवों में दिख रहा उत्साह इन पर अक्षत, चंदन, फूल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.