Garhwa News: गोदरमाना में खुलेआम बिक रही महुआ शराब, कार्रवाई नहीं होने से बढ़ रहा कारोबार
गढ़वा, अक्टूबर 22 -- Garhwa News: गोदरमाना, प्रतिनिधि। एक ओर नशाखोरी के खिलाफ जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर रंका थाना क्षेत्र के गोदरमाना स्थित भंडरिया मोड़ के पास महुआ शराब की अवैध बिक्री खुलेआम हो रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यहां सुबह 10 बजे से रात नौ बजे तक करीब 20 से 25 महिलाएं शराब बेचती हैं। उसके बावजूद इस कारोबार पर रोक नहीं लगने से ग्रामीणों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं घरों में महुआ शराब तैयार करती हैं और उसे लाकर भंडरिया मोड़ के पास बेचती हैं। धीरे-धीरे यह कारोबार कुटीर उद्योग का रूप लेता जा रहा है। शराब की बिक्री दशहरा के दौरान भी जारी रही। आरोप है कि सार्वजनिक रूप से शराब बिकने के बावजूद संबंधित विभागों की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। शराब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.