गढ़वा, अक्टूबर 13 -- Garhwa News: हरिहरपुर। जिले में अवैध महुआ शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हरिहरपुर ओपी पुलिस ने गुटुरुआ गांव में छापेमारी की। ओपी प्रभारी परवेज आलम के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान शराब बनाने के लिए रखा गया करीब 150 किलोग्राम जावा महुआ बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही जावा महुआ और शराब बनाने की भट्ठी को नष्ट कर दिया। पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। इस गतिविधि में संलिप्त लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Garhwa News: छापेमारी में 200 किलो जावा महुआ और 110 लीटर शराब जब्त यह भी पढ़ें- Godda News: अवैध देशी शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस का छापेमारी अभियान, 300 किलो महुआ जावा नष्ट

हिंदी हिन्दुस्तान की...