Garhwa News: गायन प्रतियोगिता का आयोजन
गढ़वा, जुलाई 26 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के हूर स्थित आरके पब्लिक स्कूल में गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी गायन प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। छात्राओं ने विभिन्न गीतों की सुंदर प्रस्तुतियों से उपस्थित शिक्षकों व विद्यार्थियों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों का मूल्यांकन सुर, ताल, लय, आवाज और प्रस्तुति के आधार पर किया गया। सभी छात्राओं ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्रदान किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या नसरिन हक़ ने विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों में छिपी प्रतिभा को निखारने का अवसर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.