गढ़वा, जुलाई 29 -- Garhwa News: मझिआंव। प्रखंड क्षेत्र के गायत्री शक्तिपीठ परिसर में गुरु पूर्णिमा पर बुधवार को हवन यज्ञ सहित अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शक्ति पीठ में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशन में 27 जुलाई से लेकर 29 जुलाई तक तीन दिवसिय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उस दौरान भजन कीर्तन, प्रभात फेरी सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। अखंड ज्योति के 100 वर्ष पूरा होने व गुरु माता भगवती देवी शर्मा की जयंती के उपलक्ष्य में भजन कीर्तन व 24 घंटे का गायत्री महामंत्र अखंड जाप किया गया। हवन यज्ञ के बाद गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा व माता भगवती देवी शर्मा और माता गायत्री की आरती के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ । यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: गुरु गुरु पूर्णिमा पर गायत्री शक्तिपीठ में हुआ हवन उक्त अवसर पर भंडारा का आयो...