गढ़वा, जुलाई 5 -- Garhwa News: सगमा, प्रतिनिधि। प्रखंड स्थित कटहर कला पंचायत की मुखिया कलावती देवी ने विधायक अनंत प्रताप देव से मिलकर पंचायत की समस्याओं से अवगत कराया। उक्त बाबत उन्होंने विधायक को आवेदन सौंपा है। मुखिया ने विधायक से मुख्यरूप से बावली तलाब से मध्य विद्यालय कटहर कला होते हुए मनकी टोला तक पीसीसी सड़क निर्माण की मांग की। मुखिया ने बताया कि उक्त सड़क को एक बार मरम्मत कराया गया था लेकिन बारिश के कारण मोरम-मिट्टी पूरी तरह बह गया है। स्थिति यह है कि उक्त सड़क पर आदमी क्या पशुओं को भी चलने में भारी कठिनाई हो रही है। उन्होंने बताया कि उक्त सड़क विभिन्न गांवों को जोड़ती है। उसी सड़क से बच्चे स्कूल जाते हैं। सड़क की जर्जर स्थिति के कारण किसी के बीमार होने पर भी वाहन चालक गांव नहीं आना चाहते। अस्पताल तक प्रसव के लिए किसी महिला या बीमार...