गढ़वा, अक्टूबर 8 -- Garhwa News: मेराल, प्रतिनिधि। प्रतिभा शहर या किसी खास स्थान की मोहताज नहीं होती। इसे साबित किया है प्रखंड के अटौला प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय की छात्रा रीना कुमारी ने। रीना का चयन इंस्पायर अवार्ड के राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है। उसकी इस उपलब्धि पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने उसे सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया। बाजूडीह गांव निवासी सुरेश राम की पुत्री रीना ने जल प्रदूषण की गंभीर समस्या को ध्यान में रखते हुए एक मॉडल तैयार किया है। मॉडल के माध्यम से नदियों और नालों से प्लास्टिक तथा अन्य कचरे को आसानी से अलग करने का तरीका प्रदर्शित किया गया है। रीना की रचनात्मक सोच और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी इस पहल ने विद्यालय के शिक्षकों के साथ शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी प्रभावित किया। रीना ने ग्रामीण परिवेश में उपलब्ध संसाधनों और अपन...