Garhwa News: गांवों का दौरा कर कई समस्याओं का किया ऑन द स्पॉट समाधान
गढ़वा, सितम्बर 10 -- Garhwa News: मझिआंव, प्रतिनिधि। बरडीहा प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने बुधवार को प्रखंड के लोका, मझिगावां और बरछाबांध क्षेत्र का भ्रमण कर जन चौपाल लगाई। उस दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही कई मामलों का निष्पादन किया। निरीक्षण के दौरान बरछाबांध की बदहाल गलियों और सड़कों को देख बीडीओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने ग्रामसभा के माध्यम से योजना में शामिल कर नई जगहों पर मिट्टी-मोरम और पुरानी सड़कों पर जीएसबी सड़क बनाने का निर्देश दिया। वहीं आपसी विवाद के कारण घेरे गए रास्ते का मौके पर मुआयना कर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर अवरोध हटवाया और रास्ता खुलवाया गया। एक आहर की मेड़ बांधने से धान के खेत में पानी भरने की शिकायत पर भी उन्होंने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्राथमिक विद्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.