Garhwa News: गपौधरोपण कर किया नये सत्र का आगाज
गढ़वा, जुलाई 8 -- Garhwa News: गढ़वा। अंतरराष्ट्रीय महिला स्वयंसेवी संस्था इनरव्हील क्लब ऑफ गढ़वा ग्लोरियस ने नये सत्र 2026-27 की शुरुआत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण कर की। शहर टंडवा स्थित सोनी गुप्ता के फार्महाउस परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान क्लब की सदस्यों ने 15 फलदार पौधे लगाकर हरित व स्वच्छ पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। अभियान के तहत आम, जामुन, पपीता, अनार, नींबू और अमरूद सहित विभिन्न फलदार पौधों का रोपण किया गया। क्लब की सदस्यों ने पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का सामूहिक संकल्प भी लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व क्लब की नवनियुक्त अध्यक्ष दीपाली अग्रवाल, पर्यावरण प्रोजेक्ट चेयरपर्सन सोनी गुप्ता, सचिव अंकिता अग्रवाल, उपाध्यक्ष विनीता आनंद ने किया. मौके पर क्लब की सदस्य शोभा सोनी, शोभा कश्यप, ममता कश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.