Garhwa News: गढ़वा में हुआ दूरबीन विधि से लिवर के दो जटिल ऑपरेशन सफल
गढ़वा, जुलाई 25 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। स्थानीय परमेश्वरी मेडिकल सेंटर में आधुनिक सर्जरी के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की गई। अस्पताल में लिवर की हाइडेटिड सिस्ट से पीड़ित दो मरीजों का सफल ऑपरेशन दूरबीन विधि से वरिष्ठ लैप्रोस्कोपिक व जनरल सर्जन डॉ. कुमार निशांत सिंह के द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। उन्होंने बताया कि एक गंभीर परजीवी रोग है जो संक्रमण से होता है। यह संक्रमण प्रायः संक्रमित कुत्तों व भेड़-बकरियों जैसे पशुओं के संपर्क में आने या उनके मल से दूषित भोजन एवं पानी के सेवन से फैलता है। उक्त बीमारी में लिवर के भीतर धीरे-धीरे पानी से भरी गांठ (सिस्ट) बनने लगती है। अधिकांश मामलों में यह सिस्ट लंबे समय तक बिना किसी लक्षण के बढ़ती रहती है, लेकिन आकार बढ़ने पर पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द, सूजन, भूख कम लगना, उल्टी, ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.