Garhwa News: गढ़वा में दूसरी बार आयोजित होगी एकल अभिनय प्रतियोगिता
गढ़वा, सितम्बर 20 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। एकल अभिनय प्रतियोगिता के माध्यम से कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने और कला की दुनिया में एक नई पहचान बनाने का मंच देने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रतियोगिता का आयोजन कला एवं समाज सेवा को समर्पित संस्था पं. हर्ष द्विवेदी कला मंच की ओर से जिले में दूसरी बार इस अनूठी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम 25 अक्टूबर को पूर्वाह्न 10.15 बजे से बंधन मैरिज हॉल, नवादा मोड़ में आयोजित होगा।
प्रतिभागियों के लिए चुनौती एकल अभिनय प्रतियोगिता की खासियत यह होगी कि मंच पर कलाकार अकेला होगा, लेकिन अपनी आवाज, संवाद, भाव-भंगिमा और अभिनय के दम पर वह पूरे किरदार को जीवंत करेगा। यही चुनौती इस प्रतियोगिता को खास और रोमांचक बनाएगी। प्रतिभागियों को अपनी प्रस्तुति के जरिए दर्शकों और निर्णायकों को प्रभावित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.