Garhwa News: गढ़वा में छठ महापर्व की तैयारी जोरों पर, दुल्हन की तरह सज रहे घाट
गढ़वा, नवम्बर 9 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। आस्था, श्रद्धा और सूर्योपासना के महापर्व छठ को लेकर जिला मुख्यालय से लेकर सुदूरवर्ती गांवों तक तैयारियां तेज हो गई हैं। छठ पूजा समितियों ने प्रमुख घाटों की साफ-सफाई पूरी कर ली है। अब घाटों को आकर्षक रूप देने के लिए सजावट, विद्युत रोशनी और सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। दीपावली संपन्न होते ही शहर का माहौल छठमय हो गया है। घरों से लेकर बाजारों तक छठ गीत गूंजने लगे हैं और पर्व की रौनक दिखने लगी है। गढ़वा शहर में दानरो नदी के किनारे स्थित स्टूडेंट क्लब, फ्रेंड्स क्लब, देवी संघ, सनराइज क्लब, टी ग्रुप, सहिजना और कल्याणपुर छठ घाट सहित विभिन्न घाटों पर भव्य आयोजन की तैयारी चल रही है। यह भी पढ़ें- Gurgaon News: दीवाली के बाद गुरुग्राम में छठ पूजा की तैयारियां शुरू वहीं, सरस्वती नदी के तट पर सूर्य क्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.