Garhwa News: गढ़वा को सूखाग्रस्त जिला घोषित करने की मांग
गढ़वा, जुलाई 28 -- Garhwa News: कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड में लगातार बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेत सूख रहे हैं और खरीफ फसलों पर संकट गहराता जा रहा है। इस गंभीर स्थिति को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलाला दुबे ने सरकार से जिले को तत्काल सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आषाढ़ बीत जाने और सावन शुरू होने के बावजूद जिले में पर्याप्त वर्षा नहीं हुई है। खेतों में बोई गई मकई, अरहर, तिल तथा धान की नर्सरी (बिचड़ा) सूखने लगी है। किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए बारिश का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान प्रकृति की मार के साथ-साथ सरकारी उपेक्षा भी झेलने को मजबूर हैं।
सरकारी मांगेंरामलाला ने सरकार से मांग की कि जिले को तत्काल सूखाग्रस्त घोषित किया जाए। किसानों के बीच मोटे अनाज के बीजो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.