Garhwa News: गढ़वा के छूटे ग्रामीण टोलों के विद्युतीकरण की मांग, विधायक ने डीसी को लिखा पत्र
गढ़वा, अगस्त 30 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। जिले के गढ़वा, नगर ऊंटारी और बरडीहा प्रखंड के कई ग्रामीण टोले अब तक विद्युतीकरण की सुविधा से वंचित हैं। पोल, तार और ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं होने के कारण इन टोलों के ग्रामीणों को अंधकार में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने उपायुक्त को पत्र लिखकर छूटे हुए सभी ग्रामीण टोलों का शीघ्र विद्युतीकरण कराने के लिए त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है। विधायक ने अपने पत्र में कहा है कि नगर ऊंटारी, बरडीहा एवं गढ़वा प्रखंड के सभी छूटे हुए ग्राम, टोलों को अविलंब विद्युतीकरण योजना से जोड़ा जाए तथा प्राथमिकता के आधार पर बिजली पहुंचाने का कार्य पूरा कराया जाए। जिन टोलों में बिजली पहुंचाने के लिए पोल, तार अथवा ट्रांसफार्मर की आवश्यकता है, वहां आवश्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.