Garhwa News: गढ़वा का अपना क्रिकेट स्टेडियम जल्द होगा तैयार : राघवेंद्र
गढ़वा, अक्टूबर 25 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। चिनियां रोड स्थित होटल रॉयल पद्मावती में रविवार को गढ़वा जिला क्रिकेट संघ की वार्षिक आमसभा (एजीएम) आयोजित हुई। उसमें जिले में क्रिकेट के विकास, नए सदस्यों को जोड़ने, जिला क्रिकेट लीग के सुचारू संचालन और खेल मैदान के विकास पर चर्चा की गई। संघ के अध्यक्ष राज माहेश्वरम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की अध्यक्षता की। संघ के सचिव राघवेंद्र नारायण सिंह ने जिले में क्रिकेट गतिविधियों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गढ़वा में अपना क्रिकेट स्टेडियम विकसित करने की दिशा में पहल की जा रही है। जल्द ही गढ़वा का अपना स्टेडियम होगा। उससे स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और उन्हें प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा।
सदस्यता और जिला ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.