गढ़वा, अक्टूबर 3 -- Garhwa News: रमना। बागौंधा स्थित गंगा तालाब छठ घाट परिसर में बहुप्रतीक्षित सूर्य मंदिर के निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई है। मंदिर निर्माण शुरू होने से प्रखंड मुख्यालय समेत आसपास के गांवों के ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। विदित हो कि 5 अप्रैल 2026 को छठ पूजा समिति के सदस्यों और स्थानीय ग्रामीणों की मौजूदगी में गंगा तालाब परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ सूर्य मंदिर का शिलान्यास किया गया था। शिलान्यास के बाद अब निर्धारित योजना के अनुसार मंदिर निर्माण को धरातल पर उतारने का काम शुरू कर दिया गया है। छठ पूजा समिति के सदस्यों और ग्रामीणों ने बताया कि गंगा तालाब परिसर में सूर्य मंदिर का निर्माण होने से छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के लिए स्थायी और व्यवस्थित स्थान उपलब्ध होगा। उन्ह...