गढ़वा, नवम्बर 9 -- Garhwa News: खोलरा, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के खोलरा गांव में लक्ष्मी पूजा के अवसर पर तीन दिवसीय मानस का आयोजन किया गया। छह से आठ नवंबर तक आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ मुखिया प्रतिनिधि राजेंद्र चौधरी और अन्य गणमान्य लोगों ने किया। तीन दिनों तक गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा। आसपास के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रवचन का श्रवण किया। कार्यक्रम में वाराणसी से आए मानस प्रवक्ता पंडित तेज बहादुर शास्त्री ने रामचरितमानस के प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और मर्यादा का संदेश दिया। वहीं पंडित शशि रंजन ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। इस दौरान मुखिया प्रतिनिधि राजेंद्र ने मानस प्रवचनकर्ता को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम के आयोजन में अध्यक्ष रघुवंश चौधरी, सचिव ओम प्रकाश चौधरी और कोषाध्यक्ष राकेश च...