Garhwa News: खेल से मिलती है मानसिक तनाव से मुक्ति: इमाम
गढ़वा, अगस्त 27 -- Garhwa News: मेराल, प्रतिनिधि। पाराडाइज पब्लिक स्कूल के प्रांगण में गुरुवार को खेल दिवस के अवसर पर दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता का निदेशक इंजीनियर इमाम सहित अन्य अतिथियों ने फीता काट कर उद्घाटन किया। मौके पर इंजीनियर इमाम ने कहा कि खेल से मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है। उन्होंने कहा कि खेलने से दिमाग तरो- ताजा रहता है। तनाव चिंता और थकान कम होती है। साथ ही कहा कि खेल हमें आपस में मिलजुल कर खेलना, अनुशासन में रहना, हार-जीत को सम्मान भाव से स्वीकार करना सिखाते हैं। उन्होंने अंत में सभी बच्चों को संदेश दिया कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से बच्चों में नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का विकास होता है। खेलकूद प्रतियोगिता में कई प्रकार के खेल का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.