गढ़वा, जुलाई 9 -- Garhwa News: खरौंधी, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय, खरौंधी के खेल मैदान में गुरुवार को प्रखंडस्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन बीपीओ विपिन बिहारी गुप्ता की देखरेख में किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी गौतम कुमार लकड़ा, विधायक प्रतिनिधि हिफाजत अंसारी, प्रधानाध्यापक उच्च विद्यालय खरौंधी नंदकिशोर पाठक सहित अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। मौके पर बीडीओ सह सीओ गौतम कुमार ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसा प्रदर्शन करें कि आपके विद्यालय, प्रखंड, जिला और राज्य का नाम रोशन हो। यह भी पढ़ें- Garhwa News: प्रखंड स्तरीय 65वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता व ...