गढ़वा, जुलाई 11 -- Garhwa News: खेत में मूंग तोड़ने गई महिला की वज्रपात से मौत, गांव में शोक

वज्रपात की घटना खरौंधी, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम वज्रपात की चपेट में आने से 50 वर्षीया महिला की मौत हो गई। मृतका विंदा देवी सुंडी पंचायत के दोहरी टोला निवासी बुटन ठाकुर की पत्नी थी। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। परिजनों ने बताया विंदा दोपहर में घर के समीप खेत में लगी मूंग की फसल तोड़ने गई थी। उसी दौरान बारिश शुरू हुआ। उसके कुछ देर के बाद हुए वज्रपात की चपेट में वह आ गई। उसके चपेट में आने से विंदा गंभीर रूप से झुलस गई। उससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी खेत में अकेले होने के कारण घटना की जानकारी तत्काल किसी को नहीं मिल सकी। काफी देर के बाद उसका पति बुटन ठाकुर गाय बैल चराने के लिए उसी खेत के पास गए। वहां प...