गढ़वा, अगस्त 20 -- Garhwa News: गढ़वा। कांडी थाना क्षेत्र के गोसांग गांव निवासी नागेंद्र प्रजापति की पत्नी 30 वर्षीया संगीता देवी को गुरुवार को खेत में अज्ञात विषैले जंतु ने काट लिया। घटना के परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सक ने उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है। जानकारी के अनुसार, संगीता अपने खेत में लगी धान की फसल में खाद डालने गई थी। उसी दौरान अज्ञात विषैले जंतु ने उसके दायें पैर में काट लिया। उसकी जानकारी मिलते ही परिजन उसे तत्काल सदर अस्पताल लेकर पहुंचे और भर्ती कराया। अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Garhwa News: छज्जे से सामान उतार रही महिला को गोह ने काटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...