Garhwa News: खेत की उर्वरता बचाने के लिए किसानों को जैविक खेती अपनाने पर जोर
गढ़वा, नवम्बर 3 -- Garhwa News: मेराल, प्रतिनिधि। प्रखंड के रेजो गांव में मंगलवार को खेत बचाओ अभियान के तहत कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया। बीटीएम प्रभात कुमार ने किसान मित्र रामाशंकर चौबे के सहयोग से आयोजित गोष्ठी में किसानों को मिट्टी की गुणवत्ता, उर्वरता और जैविक पदार्थों की मात्रा बढ़ाने के उपायों की जानकारी दी। मौके पर बीटीएम प्रभात कुमार ने कहा कि बेहतर पैदावार के लिए खेत की मिट्टी का स्वस्थ और उपजाऊ होना जरूरी है। उसके लिए किसानों को मिट्टी जांच के आधार पर उर्वरकों का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने गोबर खाद, जैविक खाद, हरी खाद और दलहनी फसलों को बढ़ावा देने के साथ फसल अवशेषों को खेत में मिलाने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: खेत बचाओ अभियान के तहत कृषक शिविर आयोजित उन्होंने रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों का संतुलित और सीमित उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.