गढ़वा, जुलाई 18 -- Garhwa News: मझिआंव। थाना क्षेत्र के मझिआंव में शुक्रवार को पशु से खेती चराने को विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। मारपीट की घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में विनोद यादव की पत्नी 40 वर्षीया भगवती देवी, स्वर्गीय उपेंद्र यादव की पत्नी 35 वर्षीया सुनीता देवी और 50 वर्षीय विनोद यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें गंभीर स्थिति में रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया। उधर मारपीट के आरोपी सुजीत कुमार यादव को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मामले में आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Jamui News: भाई-भाभी व भतीजे ने परिवार पर बोला हमला, पिता-पुत्री समेत तीन घायल

ह...