गढ़वा, जुलाई 8 -- Garhwa News: रंका, प्रतिनिधि। जिला फूड पदाधिकारी रोहित कुमार ने बुधवार को रंका अनुमंडल मुख्यालय स्थित किराना दुकान, होटल और पान की दुकान का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान होटल में खुले में रखी मिठाइयों को देख उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि खुले में रखी मिठाई खाने से लोग बीमार होंगे। इसलिए इसे सुरक्षित स्थान पर रखें। फूड पदाधिकारी रोहित कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देश पर जांच की जा रही है। अगले महीने फिर जांच की होगी। जांच में लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई होगी। मौके पर सब इंस्पेक्टर सैफुल्लाह अंसारी, सहायक संतोष कुमार उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Deogarh News: श्रावणी मेले से पहले घोरमारा में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...