Garhwa News: खाद-बीज भंडार में छापामारी में अनियमितता मिली
गढ़वा, जुलाई 20 -- Garhwa News: मझिआंव, प्रतिनिधि। बरडीहा प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह द्वारा सोमवार को सुखनदी पंचायत के कोलहुआ गांव में रूपरानी खाद बीज भंडार का औचक निरीक्षण किया गया । जांच के दौरान दुकान में व्यापक स्तर पर अनियमितताएं, कालाबाजारी और सरकारी नियमों का उल्लंघन पाया गया। निरीक्षण के दौरान यह बात सामने आई कि दुकान संचालक अशर्फी प्रजापति द्वारा निर्धारित सरकारी दर Rs.267 प्रति बोरी की जगह किसानों से Rs.400 से Rs.450 प्रति बोरी की दर से यूरिया की बिक्री की जा रही थी। उसपर जब बीडीओ ने पूछताछ की तो दुकानदार ने गैर-जिम्मेदाराना जवाब देते हुए कहा कि होलसेल से ही Rs.240 रुपये में मिलता है। उससे भाड़ा और लागत नहीं निकल पाती। उक्त कारण अधिक दाम पर बेचना पड़ता है। उसके बाद जब बीडीओ के द्वारा रजिस्टर की जांच की गई तो फर्जीवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.