Garhwa News: खाते से एमडीएम मद में हुई 79 हजार रुपये की फर्जी निकासी, आक्रोश
गढ़वा, जुलाई 29 -- Garhwa News: भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय कैलान में संचालित मध्याह्न भोजन (एमडीएम) योजना के तहत सरस्वती वाहिनी के बैंक खाते से 79 हजार रुपये की फर्जी निकासी का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण विद्यालय पहुंचे और सचिव व अध्यक्ष के खिलाफ हंगामा करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि सरस्वती वाहिनी के खाते से दो अलग-अलग चेकों के माध्यम से कुल 79 हजार रुपये की निकासी सचिव और अध्यक्ष की मिलीभगत से की गई है। इस राशि का उपयोग विद्यालय के मध्याह्न भोजन संचालन में नहीं किया गया। उससे योजना की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए हैं। मामले में विद्यालय के शिक्षक सह सचिव राधेश्याम चतुर्वेदी ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उन्होंने खाते से किसी प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.