गढ़वा, अक्टूबर 30 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। खरीफ फसल बीमा योजना 2026 के तहत जिलांतर्गत 95,019 किसानों के आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। वहीं, दस्तावेजों में गड़बड़ी के कारण 5,655 किसानों के आवेदन अस्वीकृत कर दिए गए। स्वीकृत आवेदनों के तहत 54,655.67 हेक्टेयर कृषि भूमि में बीमित फसलों के सत्यापन को जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति ने मंजूरी दी है। शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक में खरीफ मौसम 2026 के बीमित किसानों, अधिसूचित क्षेत्र और फसलों के सत्यापन पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में बीमा कंपनी की ओर से उपलब्ध कराए गए आवेदनों और दस्तावेजों की गुणवत्ता जांच के प्रतिवेदन की समीक्षा की गई। जिला सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि खरीफ मौसम में जिले के किसानों ने कु...