Garhwa News: क्रिकेट में 12वीं की टीम बनी विजेता, क्विज में अंजली ने मारी बाजी
गढ़वा, अक्टूबर 27 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। विजिलेंस अवेयरनेस वीक के तहत यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की गढ़वा शाखा की ओर से जवाहर नवोदय विद्यालय में क्रिकेट मैच और क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा के साथ हुई। इस दौरान विद्यार्थियों को ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया गया। क्रिकेट मैच में कक्षा 10वीं और 12वीं की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। इसमें 12वीं की टीम ने जीत दर्ज की। टीम के कप्तान विशाल कुमार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 60 रन बनाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, क्विज प्रतियोगिता में कक्षा 10वीं की छात्रा अंजली कुमारी ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। मौके पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक रितेश कुमार, ज्योति कुमार और अनुराग आनंद उपस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.