गढ़वा, जुलाई 16 -- Garhwa News: भवनाथपुर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कैलान गांव स्थित दक्षिणी जंगल में झुरहा नदी के किनारे संचालित अवैध महुआ शराब निर्माण केंद्र पर भवनाथपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भट्ठी को ध्वस्त कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर की गई इस कार्रवाई में करीब 30 लीटर तैयार महुआ शराब जब्त की गई, जबकि शराब बनाने में प्रयुक्त दो ड्रम, उपकरण और लगभग 50 किलोग्राम जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। पुलिस के पहुंचने से पहले अवैध कारोबार से जुड़े लोग जंगल का लाभ उठाकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, मुखिया प्रतिनिधि राम प्रताप यादव और उपमुखिया सुरेंद्र यादव के नेतृत्व में ग्रामीण झुरहा नदी के किनारे पहुंचे। यह भी पढ़ें- Garhwa News: छापेमारी में कैलान से 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार जहां बड़े पैमाने प...