गढ़वा, जुलाई 14 -- Garhwa News: केतार, प्रतिनिधि। केतार बाजार स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय से बेलास विश्वकर्मा के घर होते हुए पंडा नदी तक प्रस्तावित नाली निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है।

भूमि सीमांकन प्रक्रिया नाली निर्माण से पूर्व भूमि सीमांकन की मांग को लेकर स्थानीय केतार निवासी रामविचार साहू ने अंचलाधिकारी प्रशांत कुमार को आवेदन दिया था। आवेदन के आलोक में सोमवार को अमीन रवि तिवारी ने संबंधित स्थल का सीमांकन किया। सीमांकन के दौरान मुखिया प्रमोद कुमार, विधायक प्रतिनिधि सुरेश कुमार सहित स्थानीय ग्रामीण भी उपस्थित रहे। जांच में सड़क किनारे भूमि उपलब्ध पाई गई, जिससे प्रस्तावित नाली का निर्माण बिना किसी बाधा के कराया जा सकता है।

जलनिकासी की समस्या सीमांकन पूरा होने के बाद नाली निर्माण की प्रशासनिक प्रक्रिया और टेंडर जारी करने का मार्ग भ...