Garhwa News: केतार पीएचसी में अनुपस्थित मिले चार कर्मी, दो दिन के वेतन पर रोक
गढ़वा, अक्टूबर 28 -- Garhwa News: भवनाथपुर, प्रतिनिधि। केतार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को औचक निरीक्षण के दौरान चार स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित पाए गए। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने संबंधित कर्मियों की उपस्थिति पंजी में अनुपस्थिति दर्ज कराते हुए दो दिन के वेतन पर रोक लगा दी। निरीक्षण के दौरान चारों स्वास्थ्यकर्मी दोपहर ढाई बजे के बाद ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। इस पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए उपस्थित कर्मियों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने की सख्त हिदायत दी। डॉ. दिनेश ने कहा कि ड्यूटी के दौरान लापरवाही किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्वास्थ्य केंद्र में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने और कर्मियों को वेतन देने के बावजूद यदि समय पर मरीजों को चिकित्सा सुविधा नहीं मिलती है, तो यह गंभीर मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.