Garhwa News: केंद्रीय शिक्षा मंत्री की तरह इस्तीफा दें विधायक: सुजीत
गढ़वा, जुलाई 26 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। पिछड़ा और दलित के वोट से जीत कर आए विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी सिर्फ अपने लोगों का विकास कर रहे हैं। गढ़वा के विकास से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उक्त बातें समाजसेवी सुजीत धर दुबे उर्फ रिशु दुबे ने रविवार को पत्रकारों के समक्ष कहीं। उन्होंने कहा कि गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में विधायक मद की राशि से चापानल लगवाया जा रहा है। उक्त चापाकल अपने करीबियों का लग रहा है। आरोप लगाया कि चापाकल लगाने में उनके करीबी पैसे की उगाही कर रहे हैं। ऐसे विधायक को केंद्रीय शिक्षा मंत्री की तरह इस्तीफा दे देना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.