गढ़वा, सितम्बर 10 -- Garhwa News: रमकंडा, प्रतिनिधि। हरहे पंचायत स्थित कसमार गांव के खेल मैदान में स्वतंत्रता सेनानी स्व. रामचंद्र सिंह की पुण्य स्मृति में आयोजित 16 दिवसीय विशाल फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला हुआ। प्रतियोगिता में कुल 64 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला रंका प्रखंड के कुदरूम और पलामू जिलांतर्गत धवा गांव के टीम के बीच हुआ। उसमें कुदरूम की टीम ने धवा को हराकर मुकाबला जीत लिया। तृतीय स्थान पर मेजबान रमकंडा प्रखंड के चेटे और चतुर्थ स्थान पर भंडरिया प्ऋखंड के सान्या गांव की टीम रही। फाइनल मुकाबले का शुभारंभ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह और रमकंडा थाना प्रभारी मुकेश यादव ने गेंद को किक मारकर किया। उक्त अवसर पर डीएसपी रोहित ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा, जो टीम ट्रॉफी तक पहुंची है, वह सिर्फ किस्मत से नहीं...