गढ़वा, अक्टूबर 1 -- Garhwa News: गढ़वा। गढ़वा-चिनिया मार्ग पर चामा गांव के समीप गुरुवार को सड़क पर अचानक आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों में मेराल थाना क्षेत्र के पेंदली गांव निवासी रुस्तम अंसारी, उनकी पत्नी आमना बीवी, रोज मोहम्मद अंसारी की पत्नी सबीना बीवी युनुस अंसारी की पत्नी नूरजहां बीवी शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।परिजनों के अनुसार, सभी लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर से किसी काम से गढ़वा आ रहे थे। इसी दौरान चामा गांव के पास अचानक एक कुत्ता मोटरसाइकिल के सामने आ गया। यह भी पढ़ें- Deogarh News: सड़क हादसों में चार घायल, एक गंभीर, रेफर उसे बचाने के प्रयास में चालक ने बाइक ...