गढ़वा, अक्टूबर 24 -- Garhwa News: मझिआंव, प्रतिनिधि। कुंदरहे मोड़ पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। बीडीओ सह सीओ प्रवीण कुमार सिंह की पहल पर दुर्घटना संभावित मोड़ की अंचल अमीन से आधिकारिक मापी कराई गई। साथ ही सड़क चौड़ीकरण का काम जल्द शुरू कराने के लिए पथ निर्माण विभाग (आरसीडी) के कार्यपालक अभियंता से बात की गई। कुंदरहे मोड़ पर सड़क संकरी होने के कारण खतरनाक एल-शेप बन गया है। सड़क किनारे गड्ढे और गहरी खाई होने से चारपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर रहे हैं। वहीं, कई बाइक सवार भी हादसों का शिकार हो चुके हैं। निरीक्षण के दौरान सड़क के आसपास सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का मामला भी सामने आया। एक व्यक्ति द्वारा दीवार खड़ी कर मंदिर निर्माण का प्रयास किए जाने की जानकारी मिली। अंचल प्रशासन ने...