गढ़वा, अगस्त 23 -- Garhwa News: गढ़वा। नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के अधौरी गांव निवासी कुद्दुस अंसारी की पत्नी 27 वर्षीया ताजबुन खातून कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास की। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि किसी बात को लेकर घर में विवाद हुआ था। उसी बात को लेकर महिला ने कीटनाशक खा ली। घटना के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। यह भी पढ़ें- कीटनाशक खाकर महिला ने की आत्महत्या का प्रयास यह भी पढ़ें- कीटनाशक खाकर महिला ने की आत्महत्या का प्रयास

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...