गढ़वा, सितम्बर 6 -- Garhwa News: गढ़वा। चैनपुर थाना क्षेत्र के बहेरा खुर्द गांव निवासी रविंद्र चौधरी के पुत्र पिंटू चौधरी ने रविवार को कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने बताया कि किसी बात को लेकर घर में उसे डाट फटकार हुई थी। उसी बात से उग्र होकर उसने कीटनाशक खा लिया। घटना के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...