Garhwa News: कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास
गढ़वा, जुलाई 6 -- Garhwa News: गढ़वा। गढ़वा थाना क्षेत्र के टंडवा मोहल्ला निवासी सुखनाथ विश्वकर्मा की 15 वर्षीया पुत्री रीमा कुमारी ने घरेलू विवाद के बाद कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, किसी घरेलू बात को लेकर रीमा की अपने बड़े भाई से कहासुनी हो गई थी। उसी से आहत होकर उसने गुस्से में कीटनाशक खा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। सदर अस्पताल में इलाजरत रीमा की स्थिति में सुधार बताया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Garhwa News: छोटे भाई से विवाद के बाद युवक ने खाया कीटनाशक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.