Garhwa News: कीचड़ में तब्दील सड़क पर ग्रामीणों ने रोपा धान, जताया आक्रोश
गढ़वा, अगस्त 25 -- Garhwa News: भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत सिंदुरिया पंचायत के अंतु साह के घर से रामाधार भुइयां के घर तक व मुन्ना उरांव के घर से अजय भुइयां के घर तक कीचड़ में तब्दील सड़क की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए मंगलवार को विरोध का अनोखा तरीका अपनाया। ग्रामीणों ने सड़क पर धान रोपकर विरोध जताया। मालूम हो कि मुन्ना उरांव के घर के समीप मुख्य सड़क जो झुमरी गांव को जोड़ती है, इन दिनों बारिश के कारण पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो गई है। सड़क पर जगह-जगह पानी और कीचड़ जमा रहने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की बदहाली की जानकारी कई बार जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों को दी गई लेकिन अब तक समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई। लगातार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.